मंगल पांडेय से प्रेरणा लें युवा : काले

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहीद मंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर रविवार को नमन परिवार की अोर से साकची कार्यालय में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में शहर के युवाओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया. वहीं मुख्य वक्ता नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने मंगल पांडेय की जीवनी का […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : शहीद मंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर रविवार को नमन परिवार की अोर से साकची कार्यालय में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में शहर के युवाओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने भाग लिया. वहीं मुख्य वक्ता नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने मंगल पांडेय की जीवनी का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी से उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया तथा उनके बलिदान को हमेशा याद रखने की अपील की.
मौके पर उपस्थित महिला व प्रबुद्ध लोगों ने वैसे सभी वीर सपूत जिन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी, उनको नमन परिवार की अोर से हमेशा नमन करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, पूर्व सैनिक के वरुण, समाजसेवी अरुण सिंह, महिला भाजपा नेता राजपति देवी, ब्राह्मण समाज के एनएन पांडेय, मुखी समाज के भास्कर मुखी, सिख समाज के हरजिंदर सिंह निक्के, अर्पण के जुगनू पांडेय, युवा समाजसेवी रतन महतो ने मंगल पांडेय के बलिदान से सभी को अवगत कराया.
कार्यक्रम का संचालन डीडी त्रिपाठी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शैलेश गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सैनिक परिषद के वरुण, सुशील, राजेश पांडेय, सिद्धनाथ, राजीव रंजन, अखिलेश पांडेय, रतन महतो, राजेश सिंह, स्वाति मित्रा, सीमा जायसवाल, लकी सिंह, हेमा, लता, अनिता सिंह, तनुश्री लंका समेत अन्य ने सहयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola