बिष्टुपुर चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को सर्किट हाउस एरिया से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में चूनाशाह बाबा मजार के पास रहने वाला आशीष और आदित्यपुर का संदीप है. दोनों सोनारी की संध्या दास की स्कूटी का नंबर बदलकर घूम रहे थे. पुलिस को पूछताछ में दोनों ने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को सर्किट हाउस एरिया से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में चूनाशाह बाबा मजार के पास रहने वाला आशीष और आदित्यपुर का संदीप है. दोनों सोनारी की संध्या दास की स्कूटी का नंबर बदलकर घूम रहे थे. पुलिस को पूछताछ में दोनों ने गुजराती सनातन समाज के पास से पैशन चोरी की बात भी स्वीकार की है.

पैशन को दोनों ने तीन हजार रुपये में जुगसलाई के वीरा को बेच दिया था. पुलिस के मुताबिक दोनों नशे के लिए चोरी करते थे. स्कूटी चोरी करने के बाद दोनों ने स्कूटी को काले रंग से पेंट कराया. नंबर प्लेट पर पेंट कराने के बाद उसपर फेक नंबर लिखकर चला रहे थे, तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola