टेल्को : सास को जला कर मारने वाली बहू को उम्रकैद

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सास सीता देवी को जला कर हत्या करने वाली बहू पूजा पांडेय को एडीजे-9 की कोर्ट ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनायी है. इस मामले में कोर्ट ने पूजा पांडेय को मंगलवार को दोषी करार दिया था. इस मामले में कुल 10 लोगों की गवाही कोर्ट में करायी गयी थी. इस मामले […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सास सीता देवी को जला कर हत्या करने वाली बहू पूजा पांडेय को एडीजे-9 की कोर्ट ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनायी है. इस मामले में कोर्ट ने पूजा पांडेय को मंगलवार को दोषी करार दिया था. इस मामले में कुल 10 लोगों की गवाही कोर्ट में करायी गयी थी. इस मामले में मृतिका के बेटे मन्नु पांडेय ने पूजा पांडेय के खिलाफ टेल्को थाना में हत्या का केस दर्ज कराया था. घटना 2015 की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर पूजा पांडेय का अपनी सास सीता देवी से झगड़ा हुआ था.

विवाद कुछ दिन पूर्व से भी चल रहा था.

विवाद के दौरान ही पूजा ने अपनी सास के बदन पर किरासन तेल डाल कर आग लगा दी थी, जिसके बाद उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सीता देवी की मौत हाे गयी थी. इसके बाद टेल्को थाना में बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.
घरेलू विवाद में पूजा ने सास के शरीर पर केरोसीन डाल लगा दी थी आग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola