बाघों की मौत के बाद जू प्रशासन हुआ अलर्ट सीसीटीवी से रखी जा रही जानवरों पर नजर

Updated:
विज्ञापन

चिड़ियाघर की व्यवस्था देखने पहुंचे वीपी काॅरपोरेट सर्विसेज सुनील भास्करन भुवनेश्वर में भी होगी मृत बाघों के ब्लड सैंपल की जांच जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में दो बाघों की मौत के बाद प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है. चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन एलआर सिंह ने चिड़ियाघर प्रबंधन को एडवाइजरी जारी कर सभी जानवरों […]

विज्ञापन

चिड़ियाघर की व्यवस्था देखने पहुंचे वीपी काॅरपोरेट सर्विसेज सुनील भास्करन

भुवनेश्वर में भी होगी मृत बाघों के ब्लड सैंपल की जांच
जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में दो बाघों की मौत के बाद प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है. चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन एलआर सिंह ने चिड़ियाघर प्रबंधन को एडवाइजरी जारी कर सभी जानवरों पर नजर रखने और उनके स्वास्थ्य की निरंतर जांच करने को कहा है.
इसके बाद से सीसीटीवी से जू के जानवरों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. चार बाघ (एक नर जो सफेद बाघ है और तीन मादा, जिसमें दो शावक हैं) पर खास ध्यान रखा जा रहा. दूसरी ओर, बुधवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट काॅरपोरेट सर्विसेज सुनील भाष्करन चिड़ियाघर पहुंचे. उन्होंने जू निदेशक विपुल चक्रवर्ती और चिकित्सक डॉ एम पालित से बातचीत कर पूरी जानकारी ली. इसके अलावा सेंट्रल जू अथॉरिटी की दो सदस्यीय टीम यहां आ रही है, जो बाघों की मौत की जांच करेगी.
बाघों का ब्लड सैंपल बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल एंड वेटनरी साइंसेस में भेजने का निर्देश दिया गया है. चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन एलआर सिंह ने भी भुवनेश्वर के वेटनरी कॉलेज में ब्लड सैंपल भेजकर उसकी जांच कराने का निर्देश दिया है ताकि बाघों की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. वहीं, डीएफओ शबा आलम अंसारी ने भी ब्लड सैंपल की जांच रांची वेटनरी कॉलेज में कराने की बात कही है.
जू में बेहतर व्यवस्था की जा रही है : वीपी सीएस
वीपी काॅरपोरेट सर्विसेज सुनील भाष्करन ने बताया कि जू में बेहतर व्यवस्था की जा रही है. जानवरों में बेबेसिओसिस का फैलाव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे है. फिलहाल स्थिति संतोषप्रद है.
अन्य जानवर में फैलाव नहीं : डायरेक्टर
चिड़ियाघर के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती ने बताया कि किसी अन्य जानवर में बेबेसिओसिस नहीं फैला है. जानवर काफी सेंसेटिव होते है, यह गाय और भैंस की तरह नहीं होते हैं कि कभी भी इंजेक्शन लगा दिया जाये. जो गाइडलाइन है और उनके स्वास्थ्य के लिए जो बेहतर है, वह कदम उठाया जा रहा है. उच्चस्तरीय चिकित्सकों की टीम भी आ रही है और सेंट्रल जू ऑथोरिटी के साथ झारखंड सरकार के सहयोग से जानवरों को सुरक्षित रखा जा रहा है. फिलहाल सभी बाघों की स्थिति बेहतर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola