एक्सप्रेस फूड व सोपन रेस्टोरेंट से 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला टाटानगर स्टेशन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर स्थित एक्सप्रेस फूड व चार नंबर प्लेटफार्म पर स्थित सोपन रेस्टोरेंट से 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. सीआइ शंकर झा ने बताया कि एक्सप्रेस फूड के खिलाफ फरवरी में प्रिंट से अधिक मूल्य पर सामान बेचने की शिकायत जांच में सही पायी गयी थी. […]
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर स्थित एक्सप्रेस फूड व चार नंबर प्लेटफार्म पर स्थित सोपन रेस्टोरेंट से 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. सीआइ शंकर झा ने बताया कि एक्सप्रेस फूड के खिलाफ फरवरी में प्रिंट से अधिक मूल्य पर सामान बेचने की शिकायत जांच में सही पायी गयी थी. जांच के क्रम में स्टॉल में कार्यरत कर्मी का मेडिकल प्रमाण पत्र व परिचयपत्र नहीं पाया गया. स्टॉल संचालक पर 11 हजार जुर्माना किया गया था. वहीं प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर स्थित सोपन स्टॉल में कर्मी यात्रियों से केक के लिए 38 रुपये की जगह 40 रुपये वसूल किया था. मामला दिसंबर 2017 का है. स्टॉल संचालक पर से 10 हजार का जुर्माना किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










