गुणवत्ता के साथ पूरा करें उत्पादन का लक्ष्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एसबी बोरवंकर बुधवार को शहर पहुंचे. उन्होंने कंपनी के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनी के उत्पादन और डिमांड से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बोरवंकर ने बाजार में वाहनों की मांग के अनुसार समय पर वाहनों की सप्लाई सुनिश्चित […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एसबी बोरवंकर बुधवार को शहर पहुंचे. उन्होंने कंपनी के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनी के उत्पादन और डिमांड से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की तथा कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
बोरवंकर ने बाजार में वाहनों की मांग के अनुसार समय पर वाहनों की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर गुणवत्ता के साथ काम करने पर जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी वेंडर हैं, उन्हें कंपनी के मानदंड पर खरा उतरने के लिए पर्याप्त सुधार की जरूरत है. अगर सुधार नहीं होता है तो उनका वर्क ऑर्डर रद्द करें. साथ ही श्री बोरवंकर ने बाजार की डिमांड पूरा करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाने का निर्देश दिया. गुरुवार को बोरवंकर शहर में ही रहेंगे और कंपनी से जुड़े कई पहलुओं को देखेंगे साथ ही अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










