समय से पहले राजस्व लक्ष्य हासिल किया सेंट्रल एक्साइज ने
जमशेदपुर : सेंट्रल एक्साइज व सर्विस टैक्स ने संपन्न हो रहे वित्तीय वर्ष में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. गत वर्ष सेंट्रल एक्साइज से 3300 करोड़ और सेवा कर से 700 करोड़ रुपये संग्रह किया था. इस बार सेंट्रल एक्साइज व सर्विस टैक्स का लक्ष्य 4700 करोड़ रुपये का है जिसे 20 मार्च तक हासिल […]
जमशेदपुर : सेंट्रल एक्साइज व सर्विस टैक्स ने संपन्न हो रहे वित्तीय वर्ष में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. गत वर्ष सेंट्रल एक्साइज से 3300 करोड़ और सेवा कर से 700 करोड़ रुपये संग्रह किया था. इस बार सेंट्रल एक्साइज व सर्विस टैक्स का लक्ष्य 4700 करोड़ रुपये का है जिसे 20 मार्च तक हासिल करने में विभाग ने सफलता पायी है. जनवरी तक विभाग ने 4500 करोड़ रुपये वसूल लिये थे. विभाग ने पुराने बकाये की रिकवरी की है. जमशेदपुर कार्यालय के अधीन 14 करोड़ की जगह करीब 40 करोड़ रुपये की विभाग ने अब तक वसूली कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










