चोर और छिनतई गिरोह पुलिस पर हावी, लुट रहे हैं शहरवासी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस एक को पकड़ती है, तो दूसरा गैंग दे देता है घटना को अंजाम जमशेदपुर : पिछले 15 दिनों शहर में बाइक छिनतई गिरोह का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. गैंग के सदस्य हर रोज कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर जैसे इलाकों में छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसके अलावा घर में चोरी […]

विज्ञापन
पुलिस एक को पकड़ती है, तो दूसरा गैंग दे देता है घटना को अंजाम
जमशेदपुर : पिछले 15 दिनों शहर में बाइक छिनतई गिरोह का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. गैंग के सदस्य हर रोज कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर जैसे इलाकों में छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसके अलावा घर में चोरी की घटना में भी वृद्धि हुई है.
पिछले दिनों सिटी एसपी प्रभात कुमार ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों को चोरी व छिनतई की घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया था. सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम काम भी कर रही है.
पुलिस एक छिनतई गिरोह के सदस्य को पकड़कर जेल भेजती है, तो दूसरे दिन दूसरे गैंग के लोग फिर छिनतई की घटना को अंजाम दे डालते हैं.
गिरोह में नशा करने वाले युवा जुडे हैं, जो अपनी नशा की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बंद घरों को निशाना बनाने की घटना ने भी पुलिस की नींद उड़ा दी है. दोनों गैंग पुलिस को चुनौती देकर अपना काम कर रहा है.
एक मार्च से 20 मार्च तक चोरी छिनतई के आंकड़े : एक मार्च से 20 मार्च तक शहर में मोबाइल छिनतई तथा पर्स छिनतई की कुल 18 घटनाएं हुई. इसी तरह से चोरी की कुल 13 वारदात हुई है.
छिनतई की 18 घटनाओं में बिष्टुपुर पुलिस एक मामले में छिनतई करने वाले गैंग के तीन युवकों को पकड़ने में सफल हुई है, जबकि 17 घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो पायी है. वहीं चोरी की सभी घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.
पूर्व में मिल चुकी है सफलता : जिला पुलिस ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में छिनतई गिरोह पर अंकुश लगाया था. पुलिस को परेशान करने वाले गिरोह के कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कुल 55 मोबाइल फोन जब्त किये थे. एक बार फिर छिनतई गिरोह पुलिस को चुनौती दे रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola