महिला ने पति के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थानांतर्गत लक्ष्मीनगर की रहनेवाली एक विवाहित महिला के साथ पति का दोस्त टीकम निषाद ने कई बार दुष्कर्म किया. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी टीकम ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा. लेकिन अचानक से महिला के पति को सबकुछ पता चल गया […]
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थानांतर्गत लक्ष्मीनगर की रहनेवाली एक विवाहित महिला के साथ पति का दोस्त टीकम निषाद ने कई बार दुष्कर्म किया. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी टीकम ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा. लेकिन अचानक से महिला के पति को सबकुछ पता चल गया और उसके बाद बर्मामाइंस थाना में आरापी टीकम के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी टीकम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला बर्मामाइंस के कांच फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती है. उसका पति राज मिस्त्री है. महिला रोजाना सुबह 8 बजे काम पर निकल जाती है और शाम के 6 बजे वापस लौटती थी. पति का दोस्त टीकम का घर पर बराबर आना-जाना था. उसी दौरान एक जनवरी 2018 को महिला काम से अपने घर की ओर लौट रही थी.
उसी दौरान बर्मामाइंस बीपीएम स्कूल के पास टीकम महिला से मिला. उसे भाभी कहते हुए घर छोड़ने के नाम पर स्कूटी पर जबरन बैठा लिया. इसके बाद घर की तरफ लेकर जाने के बजाये वह अपने भतीजी के घर बागबेड़ा लेकर चला गया और वहां पर दो बार दुष्कर्म किया. घटना का विरोध करने पर कहा कि वह उसे और पति को जान से मार देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










