खूंटपानी में आवासीय स्कूल को 20 एकड़ भूमि अधिग्रहित

Updated at : 17 Mar 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटपानी में आवासीय स्कूल को 20 एकड़ भूमि अधिग्रहित

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान में नेतरहाट स्कूल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय खोलने के लिए पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड के मोजोडिंबा में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रजिस्ट्री करा ली गयी है. यहां आवासीय विद्यालय बनेगा. उक्त जानकारी कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) अरविंद विजय विलुंग ने दी. श्री विलुंग शुक्रवार को जमशेदपुर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान में नेतरहाट स्कूल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय खोलने के लिए पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड के मोजोडिंबा में 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रजिस्ट्री करा ली गयी है. यहां आवासीय विद्यालय बनेगा. उक्त जानकारी कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) अरविंद विजय विलुंग ने दी. श्री विलुंग शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेतरहाट स्कूल की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू कर दी जायेगी.

इसके लिए प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. चूंकि नेतरहाट में होने के कारण उक्त विद्यालय का नाम नेतरहाट आवासीय विद्यालय है लेकिन कोल्हान में बनने वाला आवासीय विद्यालय मोजोडिंबा में होने के कारण इसका नामकरण कोल्हान आवासीय विद्यालय मोजोडिंबा किया गया है. राज्य में लड़कों के लिए कोल्हान में व लोहरदगा में लड़कियों के लिए नये आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है. कोल्हान आवासीय विद्यालय के संचालन समिति के अध्यक्ष कमिश्नर होंगे. जबकि डीसी, डीइअो, जिला कल्याण पदाधिकारी, नेतरहाट के शिक्षक प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे.

छह विषयों के शिक्षक नियुक्त
कोल्हान में खुलने वाले आवासीय विद्यालय के लिए फिलहाल छह विषयों के शिक्षकों को बहाल किया गया है. नियुक्ति में नेतरहाट विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक, नवोदय व केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों को वरीयता देनी थी, लेकिन उक्त किसी भी स्कूल के शिक्षकों ने यहां पढ़ाने में रुचि नहीं दिखायी. इसके बाद सरकारी स्कूलों के रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर बहाल किया गया है. फिलहाल गणित, विज्ञान, सोशल साइंस, हिंदी, संस्कृत, इंग्लिश के शिक्षक बहाल किये गये हैं.
100 विद्यार्थियों का छठी कक्षा में होगा एडमिशन
आरडीडीइ श्री विलुंग ने कहा कि कोल्हान आवासीय विद्यालय नेतरहाट विद्यालय की तरह ही संचालित होगा.यहां भी छठी कक्षा में ही एडमिशन होगा. इसके लिए 100 सीट होगी. झारखंड में लागू आरक्षण नीति यहां भी लागू रहेगी. इस विद्यालय में पढ़ने के लिए पिछले दिनों अोपेन कंपीटीशन हुआ था, जिसमें 98 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. लिखित परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट किया जायेगा. अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों का ही नामांकन होगा. जुलाई से नये सत्र की शुरुआत होगी.
हॉस्टल में 700 बच्चों के रहने की व्यवस्था
मोजोडिंबा में निर्मित भवन में एक साथ 700 बच्चों के रहने की व्यवस्था की जायेगी. हर क्लास के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनेगा. इसके अलावा प्रशासनिक भवन समेत अन्य व्यवस्था होगी. इससे संबंधित प्रस्ताव भवन निर्माण विभाग के पास भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola