Jamshedpur News : मानगो में पानी संकट पर सरयू राय गंभीर, डीसी से की टैंकर से आपूर्ति की मांग

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सरयू राय ने मानगो के कई इलाकों में लगातार पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल टैंकर के जरिये पानी पहुंचाने की मांग की है.

विज्ञापन

लोगों की शिकायतों को सरयू राय ने वाट्सएप और एक्स पर किया शेयर

पोस्ट ऑफिस रोड, प्रह्लाद नगर, चटाई कॉलोनी, आनंद विहार फ्लैट के पीछे और नीचे वाली बस्ती में पानी नहीं

Jamshedpur News :

सरयू राय ने मानगो के कई इलाकों में लगातार पेयजल संकट को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल टैंकर के जरिये पानी पहुंचाने की मांग की है. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को वाट्सएप और एक्स पर लोगों की शिकायतें साझा करते हुए बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों से कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है. शिकायत वाले इलाकों में मानगो का पोस्ट ऑफिस रोड, प्रह्लाद नगर, चटाई कॉलोनी, आनंद विहार फ्लैट के पीछे और नीचे की बस्ती शामिल है. कई स्थानों पर रात में सिर्फ 10 मिनट के लिए पानी आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जब तक लोग पीने का पानी स्टोर करने की व्यवस्था करते है, तबतक पानी की आपूर्ति बंद हो जा रही है.

सरयू राय ने कहा कि विधानसभा में सवाल उठाने पर सरकार ने मानगो में नियमित जलापूर्ति का दावा किया था, जबकि जमीनी स्थिति अलग है. उन्होंने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम के अधिकारी रोज नया बहाना बना रहे हैं. साथ ही बताया कि बड़ी मात्रा में पानी एमजीएम अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि मोहल्लों में लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं. उन्होंने उपायुक्त से मोहल्लावार सूची बनाकर टैंकर भेजने का निर्देश देने की मांग की.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola