जमशेदपुर : जापानी कंपनी क्योसेरा आदित्यपुर में करेगी "300 करोड़ का निवेश

Updated at : 15 Mar 2018 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : जापानी कंपनी क्योसेरा आदित्यपुर में करेगी "300 करोड़ का निवेश

जमशेदपुर : जापानी कंपनी क्योसेरा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपने संयुक्त उपक्रम क्योसेरा सीटीसी प्रिसिसन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. क्योसेरा के चेयरमैन गोरो यामागुची और प्रेसिडेंट हिदियो तानिमोटो ने बुधवार को प्लांट का दौरा कर इसके विस्तार को मंजूरी दी. इस मौके पर क्योसेरा सीटीसी प्रिसिसन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जापानी कंपनी क्योसेरा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपने संयुक्त उपक्रम क्योसेरा सीटीसी प्रिसिसन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

क्योसेरा के चेयरमैन गोरो यामागुची और प्रेसिडेंट हिदियो तानिमोटो ने बुधवार को प्लांट का दौरा कर इसके विस्तार को मंजूरी दी. इस मौके पर क्योसेरा सीटीसी प्रिसिसन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रमेश कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे.

बाद में चेयरमैन और प्रेसिडेंट ने संयुक्त रूप से बिष्टुपुर स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि 300 करोड़ का निवेश तीन साल में किया जायेगा. इससे सिर्फ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में 300 लोगों को नौकरी मिलेगी. क्योसेरा जापानी कंपनी है, जिसके साथ मिलकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में क्योसेरा सीटीसी प्रिसिसन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड में कटिंग टूल्स की कंपनी का संचालन करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola