Advertisement
जेएनएसी के पूर्व के अफसरों पर गिरेगी गाज
गजानंद राम के नेतृत्व में नगर विकास विभाग की टीम ने साकची क्षेत्र में की जांच 16 में से 14 बिल्डिंग पुरानी मिली जमशेदपुर : साकची-बिष्टुपुर समेत जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नक्शा विचलन कर बिल्डिंग निर्माण के मामले में जमशेदपुर अक्षेस के पूर्व पदाधिकारियों पर गाज गिरने की बात कही जा […]
गजानंद राम के नेतृत्व में नगर विकास विभाग की टीम ने साकची क्षेत्र में की जांच
16 में से 14 बिल्डिंग पुरानी मिली
जमशेदपुर : साकची-बिष्टुपुर समेत जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नक्शा विचलन कर बिल्डिंग निर्माण के मामले में जमशेदपुर अक्षेस के पूर्व पदाधिकारियों पर गाज गिरने की बात कही जा रही है. शनिवार को स्टेट टाउन प्लानर गजानंद राम के नेतृत्व में नगर विकास विभाग की टीम ने साकची क्षेत्र की 16 बिल्डिंगों की जांच की. इनमें में नक्शा विचलन पाया गया. 16 में से 14 बिल्डिंग पुरानी है. जांच में जमशेदपुर अक्षेस के पूर्व के पदाधिकारियों के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर विचलन होने का खुलासा हुआ है. गजानंद राम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत भी दिये हैं.
जांच के दायरे में बिष्टुपुर की 22 बिल्डिंग. नगर विकास विभाग के जांच के दायरे में बिष्टुपुर क्षेत्र की 22 बिल्डिंग भी शामिल हैं. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को साकची क्षेत्र की 25 से 30 अौर बिष्टुपुर क्षेत्र की 22 बिल्डिंगों में नक्शा विचलन होने की शिकायत की गयी थी.
शनिवार को 16 बिल्डिंगों की जांच की गयी थी. जांच टीम पुन: आकर साकची की शेष बिल्डिंग तथा बिष्टुपुर की 22 बिल्डिंगों की जांच करेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement