जमशेदपुर : 200 महिलाओं को पैरों पर खड़ा किया राजू सबर ने....जानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : राजू सबर मुसाबनी प्रखंड की सबर और बिरहोर महिलाओं के लिए मसीहा की तरह हैं. राजू ने महिलाओं को रोजगार प्रदान कर, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देकर आज करीब 200 महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा किया है. पारुलिया पंचायत के छोलागोड़ा गांव के रहनेवाले राजू सबर वर्ष 2006 से महिलाओं को सशक्त […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राजू सबर मुसाबनी प्रखंड की सबर और बिरहोर महिलाओं के लिए मसीहा की तरह हैं. राजू ने महिलाओं को रोजगार प्रदान कर, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देकर आज करीब 200 महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा किया है. पारुलिया पंचायत के छोलागोड़ा गांव के रहनेवाले राजू सबर वर्ष 2006 से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
प्रारंभ में जब राजू महिलाओं को काम पर चलने की बात कहते थे, तो उसे गांव की महिलाएं भगा देती थीं. लेकिन राजू ने महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कसम खायी थी. उसके बाद वह सीड्स संस्था से जुड़ा. राजू ने कई प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त किया. फिर उसने गांव जाकर महिलाओं को धीरे-धीरे अपने साथ जोड़ा और उन्हें काम सिखाना शुरू कर दिया. राजू कहता है कि सबर और बिरहोर जाति की महिलाओं को कार्य करते देख उसे काफी खुशी मिलती है. उसने कभी नहीं सोचा था कि जिस मुहिम की शुरूआत उसने की है, वह आज इतना सुंदर रूप धारण कर लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










