जमशेदपुर: कदमा फूड प्लाजा हॉल निर्माण को लेकर राजनीति गरम, सीएम ने किया शिलान्यास, सरयू करेंगे भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर: कदमा फूड प्लाजा हॉल निर्माण को लेकर राजनीति गरम, सीएम ने किया शिलान्यास, सरयू करेंगे भूमि पूजन

कदमा फूड प्लाजा में प्रस्तावित मल्टीपरपस कंवेंशन हॉल पर गरमायी राजनीति जमशेदपुर पश्चिम के भाजपाइयों ने कार्यक्रम को सफल को लेकर बनायी योजना जमशेदपुर : कदमा फूड प्लाजा में प्रस्तावित मल्टीपरपस कन्वेंशन हाॅल निर्माण को लेकर राजनीति गरमा गयी है. बीते दिनों इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था. अब 21 फरवरी को मंत्री सरयू […]

विज्ञापन

कदमा फूड प्लाजा में प्रस्तावित मल्टीपरपस कंवेंशन हॉल पर गरमायी राजनीति

जमशेदपुर पश्चिम के भाजपाइयों ने कार्यक्रम को सफल को लेकर बनायी योजना

जमशेदपुर : कदमा फूड प्लाजा में प्रस्तावित मल्टीपरपस कन्वेंशन हाॅल निर्माण को लेकर राजनीति गरमा गयी है. बीते दिनों इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था. अब 21 फरवरी को मंत्री सरयू राय कदमा फूड प्लाजा में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुआयामी कन्वेंशन हाॅल का भूमि पूजन करेंगे.

इसको लेकर शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम विस के वरिष्ठ भाजपाई, विधायक प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक हुई. विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा की अध्यक्षता व मुकुल मिश्रा के नेतृत्व वाली बैठक में कदमा फूड प्लाजा में भूमि पूजन के बाद मंत्री सरयू राय का अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में कहा गया कि मंत्री सरयू राय के सार्थक प्रयास के कारण ही कदमा फूड प्लाजा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा जनहित में मंत्री की अनुशंसा पर मल्टीपरपस कन्वेंशन हाॅल बनाने की स्वीकृति नगर विकास विभाग से मिली. बैठक में कहा गया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किये गये शिलान्यास में मंत्री सरयू राय तथा जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola