Jamshedpur news. ब्लास्ट फर्नेस का रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रहित
Updated at : 22 Nov 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

70 बार रक्तदान करने वाले संजय द्विवेदी को सम्मानित किया गया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
टाटा स्टील के ब्लास्ट फर्नेस (एच ब्लास्ट फर्नेस समेत) के जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसके तहत 111 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इसका उद्घाटन चीफ ऑफ ब्लास्ट फर्नेस पद्मपाल और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने किया. इस मौके पर यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, एच ब्लास्ट फर्नेस के हेड राधारमण, कमेटी मेंबर रवि शंकर पांडेय, डीके प्रधान, एचआर प्रेरणा खंडेलवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में 70 बार रक्तदान करने वाले संजय द्विवेदी को सम्मानित किया गया. ब्लास्ट फर्नेस निरंतर जेडीसी के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है. आगामी सप्ताह में ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी की ओर से सफाई कार्यक्रम का भी आयोजन करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




