ePaper

Jharkhand : बाल-बाल बचीं झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 08 Dec 2017 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : बाल-बाल बचीं झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, जानें क्या है पूरा मामला

रांची : झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा शुक्रवार को बाल-बाल बच गयीं. राजधानी रांची से करीब 120 किलोमीटर दूर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सका. अंतत: मुख्य सचिव को सड़क मार्ग से राजधानी के लिए रवाना होना पड़ा. इसे भी पढ़ें : लातेहार में […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा शुक्रवार को बाल-बाल बच गयीं. राजधानी रांची से करीब 120 किलोमीटर दूर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सका. अंतत: मुख्य सचिव को सड़क मार्ग से राजधानी के लिए रवाना होना पड़ा.

इसे भी पढ़ें : लातेहार में नक्सलियों ने पुलिस बलों पर हमले की रची थी बड़ी साजिश, हेरहंज के जंगल में मिला विस्फोटकों का जखीरा

मुख्य सचिव लौहनगरी जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचीं थीं. यहां एम्प्लॉयर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करने के बाद जब राजबाला वर्मा राजधानी रांची के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने लगीं, तो उनके चॉपर में तकनीकी खराबी आ गयी. इसके बाद श्रीमती वर्मा सड़क मार्ग से रांची रवाना हो गयीं.

इससे पहले मुख्य सचिव ने कॉन्क्लेव में कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर 25 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर राज्य सरकार रोजगार से जोड़ेगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ग्लोबल सम्मिट का आयोजन किया जायेगा. इससे पहले वर्ष 2018 में स्किल समिट का आयोजन होगा.

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh : चरही मुठभेड़, JJMP के दो एरिया कमांडर समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, एक घायल, देखें VIDEO

स्किल समिट का लोगोजारीकरते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पूरे राज्य के 18 से 35 वर्ष के 1 करोड़ 8 लाख लोगों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में झारखंड सरकार 20 लाख लोगों को स्किलडेवलपमेंटसे जोड़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola