बच्चों की मौत में डुमरिया सबसे आगे, मुसाबनी दूसरे नंबर पर

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पिछले चार माह में 164 बच्चाें की माैत के मामले की जांच के दाैरान कई चाैंकाने वाले आंकड़े हासिल हुए हैं. जिले के नाै प्रखंडाें के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों से मिले आंकड़ाें के मुताबिक पिछले चार माह में 13 गर्भवती समेत 43 नवजात की माैत हाे गयी. ये आंकड़े तब […]
जिले में जननी शिशु योजना, ममता वाहन, मदर चाइल्ड ट्रेकिंग सिस्टम, विटामिन की गोलियां देने, समय-समय पर जांच शिविर, टीकाकरण समेत अन्य कई याेजनाएं पर सरकार कराेड़ाें खर्च करती है. जिला के सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों से मिली रिपाेर्ट के मुताबिक अप्रैल से जुलाई माह तक सभी नाै ब्लॉक में 13 गर्भवती महिलाआें के अलावा 79 बच्चों की मौत हो गयी. मरनेवालाें में पांच साल के बच्चे भी शामिल है. डुमरिया ब्लॉक में सबसे अधिक 18 बच्चों की मौत हुई है. जिन बच्चाें की माैत हुई है उनमें 19 ऐसे थे जो महज 24 घंटा भी नहीं जी पाये. एक साल से पांच साल के उम्र के मरनेवाले बच्चों की संख्या 36 बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










