जमशेदपुर : तीन कारोबारियों के 25 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

जमशेदपुर : आयकर विभाग ने सिद्धि विनायक मेडकॉम, गजानंद फेरों कंपनीज लिमिटेड से जुड़े उद्योगपति भरत पोद्दार, आरपी सिंह, नवीन पोद्दार, विजय मित्तल, जीतू अग्रवाल, शंकर पोद्दार, आरपी सिंह, गुड्डू सिंह के चांडिल, चौका, आदित्यपुर, बिष्टुपुर, रामदास भट्ठा, जुगसलाई, घाटशिला, धालभूमगढ़ और चाकुलिया समेत 17 ठिकानों पर गुरुवार को छापामारी की. दिन में करीब सवा […]
जमशेदपुर : आयकर विभाग ने सिद्धि विनायक मेडकॉम, गजानंद फेरों कंपनीज लिमिटेड से जुड़े उद्योगपति भरत पोद्दार, आरपी सिंह, नवीन पोद्दार, विजय मित्तल, जीतू अग्रवाल, शंकर पोद्दार, आरपी सिंह, गुड्डू सिंह के चांडिल, चौका, आदित्यपुर, बिष्टुपुर, रामदास भट्ठा, जुगसलाई, घाटशिला, धालभूमगढ़ और चाकुलिया समेत 17 ठिकानों पर गुरुवार को छापामारी की. दिन में करीब सवा दस बजे से आरंभ हुई छापामारी शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है. आयकर अधिकारियों ने बताया कि 25 करोड़ से अधिक के कर वंचना का मामला पकड़ में आया है. आयकर विभाग के महानिदेशक एसआर मल्लिक के निर्देश पर कोल्हान में छापामारी का नेतृत्व जमशेदपुर में आयकर विभाग के उप निदेशक विजय कुमार और संयुक्त आयुक्त प्रणव खोले संयुक्त रूप से कर रहे हैं. छापामारी के लिए 25 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 100 से अधिक पदाधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










