बिल पास करने के िलए घूस लेते पकड़ाया जेइ

Updated at : 24 Jun 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिल पास करने के िलए घूस लेते पकड़ाया जेइ

जमशेदपुर/घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर (जेइ) विकास सिंह को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को दस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी डीएसपी अमर पांडेय की देखरेख में की गयी छापामारी में गिरफ्तारी के बाद जेइ को सोनारी (जमशेदपुर) स्थित एसीबी दफ्तर लाकर पूछताछ की गयी. इसके […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर (जेइ) विकास सिंह को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को दस हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी डीएसपी अमर पांडेय की देखरेख में की गयी छापामारी में गिरफ्तारी के बाद जेइ को सोनारी (जमशेदपुर) स्थित एसीबी दफ्तर लाकर पूछताछ की गयी. इसके बाद उसे जेल भेजा जायेगा. ये है पूरा मामला : घाटशिला के महेशडूबा गांव निवासी खुदीराम हांसदा ब्लॉक ऑफिस में ठेका लेकर उसका क्रियांवयन करता है.

उसने घाटशिला प्रखंड अंतर्गत महकमा पंचायत में करीब 285 फीट लंबाई की सड़क बनाने के लिए 2 लाख 48 हजार रुपये का ठेका लिया था. वह सड़क बनाने का काम कर रहा था. उसका बिल पास करने के बदले में जेइ ने दस हजार रुपये घूस की मांग की थी. खुदीराम ने ऐसा करने से मना कर दिया तो बिल रोक दिया गया. बाद में उसने बारगेनिंग की लेकिन जेइ नहीं माना. अंतत: खुदीराम ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola