टेल्को यूनियन में तख्तापलट, तोते गुट को श्रमायुक्त से मिली मान्यता

Published at :14 Jun 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
टेल्को यूनियन में तख्तापलट, तोते गुट को श्रमायुक्त से मिली मान्यता

जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन में तख्तापलट हो गया है. यूनियन के निर्वतमान अध्यक्ष अमलेश कुमार और महामंत्री प्रकाश कुमार एक साथ यूनियन से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिय गये हैं. दोनों अब यूनियन के साधारण सदस्य भी नहीं होंगे. टेल्को वर्क्स यूनियन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. मंगलवार को […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन में तख्तापलट हो गया है. यूनियन के निर्वतमान अध्यक्ष अमलेश कुमार और महामंत्री प्रकाश कुमार एक साथ यूनियन से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिय गये हैं. दोनों अब यूनियन के साधारण सदस्य भी नहीं होंगे. टेल्को वर्क्स यूनियन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.

मंगलवार को श्रमायुक्त ने तोते खेमा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए यूनियन को रजिस्टर बी में दर्ज कर लिया. साथ ही टेल्को वर्कर्स यूनियन में सेवा निवृत्त होने से चार रिक्त पदों पर मनोनीत किये गये कमेटी मेंबरों को मान्यता प्रदान कर दी. विदित हो कि 11 दिसंबर 2016 को टेल्को स्थित गुरुद्वारा स्कूल मैदान परिसर में तोते खेमा की ओर से आयोजित आमसभा में यूनियन के अध्यक्ष अमलेश, महामंत्री प्रकाश कुमार को पद से हटाते हुए यूनियन से तीन साल के निष्कासित करने सहित कुल चार प्रस्ताव पारित किया गया था. श्रमायुक्त ने डीएलसी की जांच के उपरांत मंगलवार को उसे स्वीकृति प्रदान कर दी. श्रमायुक्त ने तोते खेमा को रांची में इससे संबंधित पत्र सौंप दिया. अगस्त 2015 में डीसी, एसपी की देखरेख में चुनाव के बाद अमलेश अध्यक्ष, प्रकाश महामंत्री और गुरमीत सिंह तोते कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये थे.

तानाशाही का अंत
कर्मचारियों का नुकसान हो रहा था. यूनियन की गरिमा गिर रही थी. अध्यक्ष-महामंत्री का क्रियाकलाप किसी से छिपा नहीं है. वे बाहरी रिमोट से चलते थे. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अध्यक्ष, महामंत्री को अपदस्थ कर दिया. यूनियन में मनमानी, तानाशाही का अंत हो गया.
-गुरमीत सिंह तोते
हाइकोर्ट जायेंगे
फैसले की जानकारी नहीं मिली है. अगर फैसला विपरीत रहा तो हाइकोर्ट जायेंगे. इतने दिन से श्रमायुक्त के पास मामला लंबित था, लेकिन ग्रेड रिवीजन में मजदूर विरोधी निर्णय पर प्रबंधन का विरोध करने पर दूसरे दिन ही फैसला आना आश्चर्य की बात है. डीसी, एसपी की देख रेख में यूनियन का चुनाव हुआ था.
-अमलेश (वर्तमान अध्यक्ष) प्रकाश कुमार (महामंत्री)
अब गुरमीत सिंह तोते होंगे महामंत्री, अजय भगत अध्यक्ष
श्रमायुक्त के फैसले के बाद टेल्को वर्कर्स यूनियन के नये महामंत्री गुरमीत सिंह तोते, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, अध्यक्ष अजय भगत, डिप्टी प्रेसिडेंट विजय कुमार सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी अानंद प्रसाद और कोषाध्यक्ष एचएस सैनी होंगे. जबकि यूनियन के बाकी ऑफिस बियरर पूर्व की तरह अपने पद पर बने रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola