जुगसलाई : इमारत के गेट पर ताला जड़ा, हंगामा चार घंटे बंधक बने रहे 34 फ्लैटवासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर. जुगसलाई नया बाजार फिरंगी चौक के समीप बहुमंजिली इमारत का पानी व गंदगी सड़क पर बहने के खिलाफ नाराज स्थानीय लोगों ने इमारत के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. इस कारण फ्लैट के 34 लोग चार घंटे तक फ्लैट के अंदर फंसे रहे. बाद में जुगसलाई पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. जुगसलाई नया बाजार फिरंगी चौक के समीप बहुमंजिली इमारत का पानी व गंदगी सड़क पर बहने के खिलाफ नाराज स्थानीय लोगों ने इमारत के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. इस कारण फ्लैट के 34 लोग चार घंटे तक फ्लैट के अंदर फंसे रहे. बाद में जुगसलाई पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. फ्लैट वासियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ड्रेन का पानी व गंदगी सड़क पर नहीं बहेगा.
शिकायत के बाद भी गंदा पानी बहना नहीं रोका गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले तीन दिन से फ्लैट के ड्रेन का पानी सड़क पर बह रहा था. इसकी फ्लैट वालों अौर फ्लैट के एसोसिएशन से शिकायत की गयी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. बाद में स्थानीय लोगों ने फ्लैट के मुख्य गेट पर ताला जड़ कर अपना विरोध जताया.
इस दौरान फ्लैटवालों अौर स्थानीय लोगों (दोनों अोर से) ने हंगामा किया और मारपीट तक की नौबत पहुंच गयी. इससे पूर्व सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस अौर मोबाइल गाड़ी पहुंची तथा हस्तक्षेप कर ताला खुलवाया. पुलिस ने दोनों पक्ष से बात की. इस पर फ्लैट वासियों ने सड़क पर फैली गंदगी साफ करने अौर ड्रेन का पानी सड़क पर न बहे इसका इंतजाम करने का आश्वासन दिया. विरोध करने वाले स्थानीय लोगों में भरतेश व स्थानीय कई लोग शामल थे, जबकि फ्लैट वालों की अोर से बी शर्मा समेत अन्य लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




