‘भूख हड़ताल टूट सकती है, आंदोलन नहीं’, देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे विधायक जयराम महतो; साफ किया रुख
देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे विधायक जयराम महतो
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म नहीं होगा. डुमरी विधायक जयराम महतो ने देर रात स्टेडियम पहुंचकर स्पष्ट किया कि आंदोलनकारी केवल भूख हड़ताल खत्म करने के पक्ष में हैं, लेकिन जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, खासकर CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
रांची: राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल खत्म नहीं होगा. डुमरी विधायक जयराम महतो ने देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आंदोलनकारी केवल भूख हड़ताल खत्म करने के पक्ष में हैं, लेकिन जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
जयराम महतो ने कहा कि अभी आंदोलन की मुख्य मांग JPSC-JSSC परीक्षा की CBI जांच को लेकर अटकी हुई है. जब तक इस मांग को पूरा नहीं किया जाता और परीक्षा की CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल खत्म कराने की दिशा में पहल हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि छात्रों का आंदोलन समाप्त हो जाएगा. आंदोलन की मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
CBI जांच पर अटका है मामला
जयराम महतो के बयान से साफ है कि आंदोलन को लेकर फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा JPSC-JSSC परीक्षा की CBI जांच है. आंदोलनकारी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन को समाप्त नहीं माना जा सकता. उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ खड़े रहने की बात भी कही.
देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जयराम महतो के पहुंचने और उनके बयान के बाद एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भूख हड़ताल खत्म होने के बावजूद JPSC-JSSC आंदोलन जारी रहने वाला है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए