हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, 12 घंटे सड़क जाम
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 17 Jan 2026 10:24 PM
10.35 लाख मुआवजा व दो सदस्यों को नौकरी देने के आश्वासन पर जाम हटा
बड़कागांव. पकरी बरवाडीह गांव में हाइवा की चपेट में आने से तेतरी देवी नामक महिला की मौत हो गयी. घटना शनिवार की सुबह करीब पांच की है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं उत्तराधिकारी को कंपनी में नौकरी की मांग को लेकर शव के साथ बड़कागांव-हजारीबाग पथ को 13 माइल के पास 12 घंटे तक जाम रखा़ सड़क जाम का कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. इधर, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में एनटीपीसी के अधिकारी और हजारीबाग एसडीओ आदित्य पांडेय के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई. इसमें 10 लाख 35 हजार रुपये मुआवजा और परिवार के दो सदस्य को कंपनी में नौकरी देने पर सहमति बनी. पीड़ित परिवार को तत्काल 15,000 रुपये दिये गयाे इसके बाद शाम करीब पांच बजे जाम हटाया गया़ तब शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा गया. मौके पर एनटीपीसी के एचआर एजीएम अनिरुद्ध कुमार सिंह, सीओ मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, एनटीपीसी अधिकारी एडी सिंह, मृणाल, सीआइएसएफ के उदय कुमार, राजकुमार साव, राजू राणा, दीपक साव, विशेश्वर नाथ चौबे, भाजपा पश्चिमी मंडल शिबू कुमार मेहता सहित प्रशासन के लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










