महिला की छठ घाट पर मौत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Oct 2025 10:22 PM
छठ पूजा करने मायके आयी थी पम्मी देवी
केरेडारी. थाना क्षेत्र के बेंगवरी गांव में छठ पूजा करने मायके आयी पम्मी देवी (26 वर्ष) की मौत हृदय गति रुकने से छठ घाट में ही हो गयी. परिजनों ने बताया कि पम्मी देवी (पति सुमित कुमार) हजारीबाग के बनहा गांव से छठ पूजा करने बेंगवरी गांव मायके पिता बुधन साव के घर आयी थी. छठ घाट में नहाने के क्रम में उसकी हृदयगति रुक गयी. परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी ले गये. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पम्मी देवी का चार वर्ष का एक पुत्र व दो वर्ष की एक बेटी है.
फल की गुमटी में चोरी करते पकड़ाया
इचाक. परासी हाट इचाक के एक गुमटी में 27 अक्तूबर की रात चोरी करते एक युवक को नेपाली पहरेदार ने पकड़ लिया. हो-हल्ला सुनकर इचाक पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच गयी अौर पकड़े गये युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम गणेश भुइयां (19 वर्ष, ग्राम परासी, थाना इचाक) बताया. इस संबंध में फल दुकानदार सरफराज कैसर (धरमू निवासी) ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा है कि उक्त युवक गुमटी का एसबेस्टस शीट तोड़कर चोरी कर रहा था. थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










