बेडम में जलमीनार खराब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन
बेड़म पंचायत के बेड़म गांव में जल संकट ने ग्रामीणों को गहरी परेशानी में डाल दिया है
विज्ञापन
टाटीझरिया. बेड़म पंचायत के बेड़म गांव में जल संकट ने ग्रामीणों को गहरी परेशानी में डाल दिया है. सरकारी राशि से जलमीनार तो बनकर तैयार हो गयी, लेकिन लापरवाही और देखरेख की कमी के कारण इससे एक बूंद पानी भी गांव तक नहीं पहुंच पाया. भीषण गर्मी की आहट से पहले ही ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और संवेदक की घोर लापरवाही से यह योजना धरातल पर दम तोड़ चुकी है. सरकार ने घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ी राशि खर्च की थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में जलमीनार महज शोभा बनकर रह गया है. लंबे समय से खराबी के बावजूद मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज किया. विलासो देवी, सुमन देवी, सोनिया देवी, अनीता देवी, बेबी देवी, गीता देवी, मीना देवी, अरुणा देवी, बिनोद महतो, निलेश अगरिया, दुलारचंद अगरिया, तिलेश्वर अगरिया, टेकलाल महतो और ब्रह्मदेव अगरिया सहित कई लोग आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं. उनका कहना है कि यदि जल्द ही जलमीनार की मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू नहीं की गयी, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










