ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ा

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ा

प्रखंड के पबरा पंचायत अंतर्गत हरिना में व्याप्त अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया.

विज्ञापन

कटकमसांडी. प्रखंड के पबरा पंचायत अंतर्गत हरिना में व्याप्त अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र कभी भी समय पर नहीं खुलता और न ही सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता. सेविका सोगरा खातून एवं सहायिका नजमा खातून पोषाहार वितरण में भी मनमानी करती हैं. गरीबों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्री फुले बाई योजना और वोटर आइडी कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली करने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. महिलाओं ने कहा कि सेविका केंद्र सरकार के नियम से नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से केंद्र संचालित करती हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विभाग के अधिकारी केंद्र पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक ताला बंद रहेगा. समाचार लिखे जाने तक आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका हुआ था. इस संबंध में कटकमसांडी सीडीपीओ सावित्री कुमारी ने कहा कि ताला बंदी की सूचना मिली है. सरकारी छुट्टी होने के कारण केंद्र तक कोई कर्मी नहीं पहुंच सके. मामले में जो आरोप सामने आ रहे हैं, उनकी जांच की जायेगी. दोषी पाये जाने पर सेविका और सहायिका पर कार्रवाई होगी. इधर, आंगनबाड़ी सेविका सोगरा खातून ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola