विभावि बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Updated:
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय के साथ एमओयू

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच एक उच्च स्तरीय एमओयू पर बुधवार को रांची के नेपाल हाउस स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में हस्ताक्षर किया गया. उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा एवं विभावि की ओर से कुलसचिव डॉ प्रणिता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. डॉ प्रणिता ने बताया कि एमओयू पर विमर्श के लिए विभावि की ओर से एक उच्च स्तरीय दल का गठन किया था. इस दल में विवि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार, सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह तथा कुलसचिव डॉ प्रणिता को शामिल किया गया था. उन्होंने बताया कि एमओयू का लक्ष्य शिक्षकों को सशक्त बनाना, शिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करना तथा उच्च शिक्षा को समृद्ध करना हैं. शिक्षकेतर कर्मचारी तथा उच्च शिक्षा से संबंधित अन्य हितधारकों को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है. इसके अंतर्गत झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना की गयी है. यह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की एक अग्रणी पहल है. यह झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन प्राप्त करेगा तथा नयी शिक्षा नीति 2020 की दृष्टि को लागू करने के उद्देश्य से एक नोडल संस्थान के रूप में कार्य करेगा. इस एमओयू का उद्देश्य विभावि को एक सेंटर अॉफ एकेडमिक एक्सीलेंस बनाना है. यह नैतिकता, नवाचार तथा समावेशी विकास की संस्था के रूप में कार्य करेगा. ज्ञात हो कि इस कार्य से श्री श्री रविशंकर की द आर्ट ऑफ लिविंग, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी रांची, सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची, इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करने का अनुभव भी विभावि को प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola