विवि पदाधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में ही बने रहें

विवि पदाधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में ही बने रहें
हजारीबाग : विभावि ने कोविड-19 के संक्रमण को लेकर नया निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार विवि परिसर स्थित कार्यालय एवं विभाग में वही पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी प्रवेश कर सकेंगे, जिन्हे कुलसचिव का आदेश होगा. सभी पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अपने-अपने जिला मुख्यालय में ही बने रहेंगे.
बगैर आदेश के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. विवि के पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी विवि संबंधी कार्य अपने आवास में रहकर निबटायेंगे. विवि के प्रशासनिक भवन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, विवि परिसर के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर कुलसचिव विवि बुला सकते हैं.
विवि परिसर में स्थित विभाग एवं स्व वित्तपोषित विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का मोबाइल नंबर कुलसचिव के पास जमा करने को कहा गया है. इसी तरह कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी आवश्यकता पड़ने पर प्रशाशनिक भवन बुलाया जा सकता है.
यह कार्यालय आदेश विभावि ने अपने अंतर्गत सभी अंगीभूत कॉलेज, संबद्ध प्राप्त कॉलेज, बीएड कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, होमियोपैथी कॉलेज, लॉ कॉलेज को भेजा है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




