झारखंड जन संघर्ष मजदूर यूनियन का धरना जारी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Oct 2025 11:01 PM
सभी ऑपरेटरों को बोनस देने की मांग
केरेडारी. ऋत्विक कंपनी के विरुद्ध उच्च विद्यालय पगार मैदान में झारखंड जन संघर्ष मजदूर यूनियन का धरना छठे दिन जारी रहा. धरना में कंपनी के टीपर, डोजर, ग्रेडर एवं पिसी ऑपरेटर शामिल थे. आंदोलनकारियों की मांग है कि जब तक कंपनी सभी ऑपरेटरों को बोनस नहीं देगी, तब तक काम पर नहीं लौटेंगे. बोनस की मांग को लेकर विगत 10 अक्तूबर से कर्मी धरना पर हैं, लेकिन अभी तक कंपनी के एक भी पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचे हैं. कर्मी 8.33 प्रतिशत बोनस की मांग कर रहे हैं. धरना की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने की. संचालन सुखदेव राणा ने किया. मौके पर गणेश महतो, शनि सिंह, मो हासिम, दशरथ महतो, बालेश्वर महतो, नरेंद्र नाथ दुबे, किटन राम, संतोष सोनी, अब्दुल आलम, मो क्युमुद्दीन, आनंद सोनी, राजू साव, बिनोद महतो, बिनोद ठाकुर, मनोज महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
सांसद के सहयोग से छठ घाटों की सफाई
टाटीझरिया. सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से इस बार घाटों की साफ-सफाई करायी जा रही है. सांसद जेसीबी भेजकर प्रखंड क्षेत्र के कोल्हू, बेड़म, जेरूवाडीह, मायापुर, धरमपुर, डुमर, खम्भवा, मंडपा में छठ घाटों की सफाई करवा चुके हैं. शेष गांव के छठ घाटों की भी सफाई करायी जा रही है. प्रखंड क्षेत्र में सफाई कार्य की जवाबदेही प्रमुख संतोष मंडल और भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह को सौंपी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










