दो वाहनों की टक्कर, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

एनएच-33 एक घंटा जाम

विज्ञापन

चरही. चरही थाना क्षेत्र में एनएच-33 रेलवे साइडिंग के समीप 23 मार्च की शाम लगभग चार बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर और टाटा मैजिक के बीच टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. ट्रैक्टर पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गयीं, जिससे करीब एक घंटे तक एनएच 33 पर यातायात बाधित रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति से हजारीबाग की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही टाटा मैजिक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. वहीं टाटा मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान प्रवीण कुमार (19 वर्ष), सोनू कुमार (25 वर्ष) और रितेश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई. सभी रोहतास (बिहार) के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू में भर्ती कराया गया. चरही थाना के एएसआइ रंजीत सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ईंटों को हटाया. वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola