कोल कंपनियों से लेवी वसूलने आये पीएलएलआइ के दो सदस्य गिरफ्तार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Oct 2025 10:25 PM

विज्ञापन

पीएलएफआइ का पर्चा, हस्तलिखित पोस्टर, तीन एंड्रायड मोबाइल फोन व बाइक बरामद

विज्ञापन

हजारीबाग. कोल कंपनियों से लेवी व रंगदारी वसूलने के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी केरेडारी थाना क्षेत्र के पचड़ा जंगल से 27 अक्तूबर की देर रात पुलिस ने की है. इनमें चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव के प्रदीप कुमार गंझू व केरेडारी के पचड़ा पगार गांव के विनय कुमार शामिल हैं. जबकि एक सदस्य विगा पासवान अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पीएलएफआइ का पर्चा, हाथ से लिखा एक पोस्टर, तीन एंड्रायड मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस को पीएलएफआइ के सदस्यों के केरेडारी थाना क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर एसपी अंजनी अंजन ने बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया. जिसके बाद टीम ने पचड़ा जंगल में छापामारी अभियान चलाया. पुलिस को देखकर उग्रवादी भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर दो सदस्यों को धर दबोचा. जबकि एक भागने में सफल रहा. प्रदीप गंझू का आपराधिक इतिहास है : बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार प्रदीप कुमार गंझू पर चतरा के सिमरिया, बालूमाथ और गिद्धौर थाना में आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट एवं लूट का मामला दर्ज है. जबकि विनय कुमार पर चतरा के टंडवा एवं हजारीबाग के केरेडारी थाना में तीन मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola