ट्रक ने बस में मारी टक्कर, छह घायल
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 17 Jan 2026 10:22 PM
चरही घाटो चौक में शनिवार की सुबह हादसा
चरही. थाना क्षेत्र के चरही घाटो चौक में शनिवार की सुबह करीब 5.45 बजे ट्रक की टक्कर से शिवम बस दुर्घटनाग्रस्त गयी. इससे बस में सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में काली ठाकुर, रीना देवी, संदीप पांडेय, मुकेश पांडेय, रिया कुमारी और राहुल कुमार दास शामिल हैं. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों को एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया. जानकारी के अनुसार शिवम बस हजारीबाग से रांची की ओर जा रही थी. उसी दौरान चरही चौक के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
बोरसी तापने के क्रम में महिला झुलसी
बरकट्ठा. ग्राम गंगपाचो में रीना देवी (45 वर्ष, पति मनोज कुमार राम) आग से झुलस गयी. घटना 16 जनवरी की रात की है. महिला बोरसी ताप रही थी. इसी दौरान झुलस गयी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










