ट्रक-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत

बरही चौक पर हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे
बरही. बरही चौक पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ग्राम पंचमाधव कोलंगा निवासी बबलू राणा (पिता मनोज राणा) के रूप में हुई है. दुर्घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये. घटना शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की है. जानकारी के अनुसार बबलू राणा कारपेंटर का काम करता था. वह बरही से मोटरसाइकिल से अपने गांव चलगां जा रहा था. इसी क्रम में दुर्घटना हुई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. हजारीबाग ले जाने क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
आवारा कुत्तों का रैबीज टीकाकरण
चुरचू. सांसद आदर्श ग्राम जरबा में प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक के प्रयास से आवारा कुत्तों का रैबीज टीकाकरण किया गया. सीसीएल के सीएसआर मद के तहत यह टीका कुत्तों को दिया गया. इस अभियान में सीसीएल रांची की टीम भी शामिल थी. प्रमुख ने सीसीएल की इस पहल की सराहना की. मौके पर पूर्व मुखिया रामदुलार साव, सुधीर साव, सुखदेव ठाकुर, बिंदे लाल, अमित साव, सागर सरकार, राजेश उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




