दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 14 Aug 2025 9:51 PM
झामुमो बरकट्ठा कमेटी ने की श्रद्धांजलि सभा
बरकट्ठा. झामुमो ने प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा की. कार्यकर्ताओं ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन रखा. प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी ने कहा कि आज पूरा झारखंड गम में है. केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो ने कहा कि शिबू सोरेन गरीबों की आवाज थे. केंद्रीय सदस्य यासीन खान ने कहा कि झारखंड और आदिवासी समाज के प्रति उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता. श्रद्धांजलि सभा में सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, प्रखंड मीडिया प्रभारी चंद्रदीप पांडेय, झारखंड आंदोलनकारी राजकुमार नायक, सचिव रामसहाय मांझी, उपाध्यक्ष राजाराम मांझी, शिबू मुर्मू, गोपाल प्रसाद, रामदेव चौधरी, चंद्रिका प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, राधा देवी, भुनेश्वर दास, सुजान बास्के, रुकनी देवी, सहदेव हेंब्रम, मो कौशर, हासिम अंसारी, मो अशरफ, मिनहाज खान, मकबूल अहमद, सत्तार खान, राजू खान, सरफराज अहमद, भिखनी देवी, मीना देवी समेत अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










