अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट का प्रशिक्षण

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 17 Jul 2025 11:14 PM

विज्ञापन

ई-कोर्ट की जानकारी अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक : जिला जज

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले गुरुवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन भवन में अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट का प्रशिक्षण दिया गया. उदघाटन जिला सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार राजू व न्यायिक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में शामिल 50 अधिवक्ताओं को ई पेमेंट, ई-फाइलिंग, ई-कोर्ट के साइट पर अधिवक्ताओं का पंजीकरण, ई-कोर्ट परियोजना, मोबाइल ऐप के माध्यम से वादों की जानकारी प्राप्त करने सहित अन्य जानकारी दी गयी. जिला जज ने कहा कि ई-कोर्ट की जानकारी सभी अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक है. आने वाले समय में मुकदमों की सुनवाई में डिजिटलीकरण का इस्तेमाल बढ़ेगा. बार संघ के अध्यक्ष राजकुमार और सचिव सुमन कुमार सिंह ने भी विचार रखे. प्रशिक्षण में बतौर मास्टर ट्रेनर अधिवक्ता गौरव सहाय और अधिवक्ता दीपक कुमार गुप्ता थे. दोनों अधिवक्ताओं ने ई-कोर्ट से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करायी. कार्यक्रम का समापन प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना एवं सिविल कोर्ट निबंधक दिव्यम चौधरी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola