अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त

प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने रविवार को मुड़कट्टी चौक से अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. इस संबंध में बड़कागांव थाना में ट्रैक्टर मालिक सोहन महतो एवं अज्ञात चालक पर मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोंदलपुरा बादम की ओर से कोयला लदा ट्रैक्टर निकला है. सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मुड़कट्टी चौक के पास ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया. जवान अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आये.

दुकान से साड़ी चोरी के आरोप में नाबालिग पकड़ाया

बड़कागांव. बड़कागांव डेली मार्केट स्थित रिमझिम वस्त्रालय से कपड़ा चोरी करने के आरोप में बड़कागांव भुइयां टोली के एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया. इस संबंध में दुकान मालिक रौशन कुमार ने बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कराया था. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने जांच-पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से उक्त नाबालिग की पहचान की. नाबालिग की निशानदेही पर पांच साड़ी भी बरामद किया गया. आवेदन में 11 बॉक्स साड़ी चोरी होने का आरोप लगाया गया है. बताया जाता है कि उक्त नाबालिग को पूर्व में भी मोबाइल चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह हजारीबाग भेजा गया था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola