ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिरा, चार घायल, सभी रेफर
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Sep 2025 10:01 PM
ईंट उतार कर लौट रहा था ट्रैक्टर, सभी घायल नाबालिग
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम लारहो में बेकाबू ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे चेचकप्पी गांव से ईंट खाली कर केवालु लौटने के दौरान हुई. हादसे में ग्राम केवालु निवासी ट्रैक्टर चालक सह मालिक महेश साव का पुत्र पवन साव (14 वर्ष), नीरज कुमार सिंह (15 वर्ष, पिता प्रसादी सिंह), सतीश कुमार सिंह (15 वर्ष, पिता महेश सिंह) तथा आकाश कुमार सिंह (13 वर्ष, पिता नागेश्वर सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रीता देवी एवं डेगलाल साव ने अपनी एंबुलेंस से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाकर भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. दरअसल हाल ही में बरकट्ठा से रौशा तक सड़क का निर्माण किया गया है. जिसमें ठेकेदार द्वारा सड़क को सीधा नहीं बनाकर घुमावदार करने के साथ-साथ काफी अनियमितता बरती गयी है. लारहो नदी के ऊपर पूर्व में बने रेलिंग को तोड़कर छोड़ दिया गया है. जिससे उक्त स्थान पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. मुखिया रीता देवी ने सड़क को सीधा कर पुलिया के ऊपर रेलिंग बनाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










