200 किलो डोडा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ट्रक व कार जब्त, स्पंज आयरन लदे ट्रक में डोडा छुपाकर पंजाब ले जा रहे थे
हजारीबाग. जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष छापामारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल से तीन तस्कर सहित एक ट्रक और कार से 10 बोरे में बंद 200.1 किलोग्राम डोडा पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को सूचना मिली कि रांची के तरफ से एक 14 चक्का ट्रक (पीबी06बीइ-6786) से डोडा की तस्करी के उद्देश्य से कुछ व्यक्ति हजारीबाग आ रहे हैं. इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने रांची-पटना मार्ग पर 15 माइल, चरही में उक्त वाहन एवं उसके बगल में एक कार (जेएच01एफएम-2658) को सड़क किनारे खड़ा देखा. पुलिस को देखते ही तीन व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने लगे. टीम में शामिल पुअनि कुणाल किशोर ने सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर तीनों का पकड़ लिया. पूछताछ में एक ने अपना नाम पंजाब के जोड़ा सतारा गुरुदासपुर का हरविंदर सिंह, दूसरे ने हजारीबाग चरही इंद्रा का असगर अली और तीसरे ने बोकारो महुवा तन कंदेर का दानिश रजा बताया. गाड़ी की तलाशी में स्पंज आयरन के बीच छिपाकर रखे 10 प्लास्टिक के बोरे में 200.1 किलो ग्राम डोडा पाया गया. ट्रक चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने डोडा बेचने की बात स्वीकारी. कहा कि उसका सहयोगी नरेंद्र सिंह उर्फ काका जो पंजाब का रहने वाला है, दानिश, असगर, मिन्हाज, इनामुल अंसारी एवं कुतुबद्दीन के सहयोग से डोडा बेचने का कार्य करता है. पुलिस के आने की भनक लगने पर कुछ लोग फरार हो गये. छापामारी में विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद के अलावा मुफ्फसिल थाना प्रभारी रौशन कुमार वर्णवाल, आंगो थाना प्रभारी जानु कुमार, तकनीकी शाखा के कुणाल किशोर समेत सशस्त्र बल शामिल थे.
बरामद सामान :
14 चक्का ट्रक (पीबी06बीइ-6786), कार (जेएच01एफएम-2658), डोडा 200.1 किग्रा, स्पंज आयरन 30 टन, तीन मोबाइल, पांच सिमकार्ड व अन्य सामान.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




