महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Updated at : 20 Mar 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झाम्फकोफेड़ निदेशक रांची द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है. प्रतिनिधि कटकमसांडी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झाम्फकोफेड़ निदेशक रांची द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कटकमदाग प्रखंड के सलगावां पैक्स के तहत 32 महिला किसानों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को वनरोपण से संबंधित जानकारी दी गयी, जिसमें बांस की खेती की विधि, फलदार पौधों का रखरखाव और महुआ, इमली तथा साल की खेती के तरीके विस्तार से बताये गये. साथ ही उन्हें खरीद-बिक्री की प्रक्रिया और विपणन से जुड़ी जानकारी भी दी गयी. सलगावां पैक्स की अध्यक्ष पिंकी देवी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जायेगी और जिस क्षेत्र में वे कार्य करना चाहती हैं, उसी क्षेत्र में उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. पिंकी देवी ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के प्रति जागरूक करें. कार्यक्रम में झाम्फकोफेड़ के पूर्व राज्य निदेशक सदानंद ओझा ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण लेना आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं को इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की प्रेरणा दी. प्रशिक्षण में जगनी देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, सुमन कुमारी, रिंकू कुमारी और कविता अगेरिया सहित कई महिलाएं शामिल थीं. शुक्रवार को प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर सलगावां पैक्स के लेखापाल रविन्द्र कुमार दास, गणेश कुमार और महेश साव ने उनका स्वागत किया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola