प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
Updated at : 03 Sep 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

प्लस टू हाई स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता हुई. इस खेल में अंडर 17 आयु वर्ग के अलग-अलग खेलों में विद्यार्थी शामिल हुए.
विज्ञापन
बड़कागांव में आयोजित तीन दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन
बड़कागांव.
प्लस टू हाई स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता हुई. इस खेल में अंडर 17 आयु वर्ग के अलग-अलग खेलों में विद्यार्थी शामिल हुए. वॉलीबॉल बालिका वर्ग में पीएम श्री मध्य विद्यालय और बालिका वर्ग के कबड्डी स्पर्धा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विजेता बनीं. शतरंज खेल में बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव के डेविड कुमार, बालिका वर्ग में विश्रामपुर की अमीषा कुमारी विजेता बनीं. ऊंची कूद बालिका वर्ग मे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की नैना कुमारी, लंबी कूद में बालिका वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव की विनीता कुमारी, बालक वर्ग ऊंची कूद में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव के श्रवण कुमार एवं लंबी कूद में उच्च विद्यालय गोसाई बलिया के पंकज कुमार, ट्रिपल जंप बालिका वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव की पूनम कुमारी, खो-खो बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल हरली, बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालिका वर्ग गोला फेक में कुमकुम कुमारी, भाला फेक में नैना कुमारी, चक्का फेंक में दिव्या कुमारी, बालक वर्ग में चक्का फेक में चंदन कुमार, भाला फेक में अरुण कुमार वितेजा बना. मौके पर बीपीएम प्रहलाद गुप्ता, चेतलाल राम, चंद्रामति वर्मा, रूपा कुमारी, रेखा कुमारी, बसंती देवी, चंचला देवी, टेरेसा किंडो, रवि कुमार रवि, रवि शंकर पाठक, अवधेश कुमार, देवनाथ कुमार, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार, राजू कुमार, जमशेद अंसारी, श्रीनिवास, वीरेंद्र राम, श्रीकांत निराला, राम लखन महतो, दीपक सिन्हा, शिवनारायण समेत कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




