घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी की चोरी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 21 Feb 2026 10:53 PM
घंघरी गांव की घटना, थाना में आवेदन
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी से थार गाड़ी चोरी हो गयी. इस बाबत गाड़ी मालिक ग्राम कसौली, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी मो सदाब ने बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि उनकी काले रंग की थार गाड़ी (यूपी12बीएस-6261 शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. वह ग्राम घंघरी में एक किराये के मकान में रहकर रोजगार करते हैं. रोज की तरह रात करीब 11 बजे गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर कमरे में सोने चले गये. शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे उठने पर देखा कि गाड़ी अपने स्थान पर नहीं है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि रात्रि 2:28 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चेहरा ढंक कर आया और लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया. गाड़ी में उनके भाई शोयब की चेक बुक, पैन कार्ड तथा वाहन के कागजात सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एक फाइल में रखे हुए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










