खंडेलवाल हैंडलूम से नकद समेत सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
खंडेलवाल हैंडलूम से नकद समेत सामान की चोरी

चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. इस संबंध में भुक्तभोगी लखन खंडेलवाल ने थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

अज्ञात चोर का चेहरा सीसीटीवी में हुआ कैद हजारीबाग. पगोड़ा चौक स्थित खंडेलवाल हैंडलूम में बुधवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने यहां से करीब एक लाख नकद और लाखों रुपये का सामान की चोरी की है. घटना 26 फरवरी की देर रात 12:10 बजे की है. चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. इस संबंध में भुक्तभोगी लखन खंडेलवाल ने थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार, खंडेलवाल हैंडलूम के बगल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. कंस्ट्रक्शन के ऊपरी हिस्से पर चोर चढ़ गया, फिर खंडेलवाल हैंडलूम के ऊपर आ गया. खंडेलवाल हैंडलूम की छत पर लगे रॉड को काटा और अंदर प्रवेश कर गया. दुकान के ऊपर बने गोदाम में लगे सीसीटीवी का तार काटने के बाद नीचे दुकान में चला आया. दुकान के गल्ले में रखा एक लाख नकद को उसने बैग में भर लिया. साथ दुकान में रखे कई सामान की चोरी कर ली. लखन खंडेलवाल से पूछे जाने पर बताया कि कितने सामान की चोरी हुई है, इसका मिलान नहीं हो सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola