मेन रोड में मारवाड़ी पान और सुधा दूध की दुकान में चोरी

Updated at : 23 Feb 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
मेन रोड में मारवाड़ी पान और सुधा दूध की दुकान में चोरी

शहर के मेन रोड स्थित मारवाड़ी पान दुकान एवं सुधा दूध कोड नंबर 9 के प्रतिष्ठान में चोरी की बड़ी घटना हुई है.

विज्ञापन

शहर में बढ़ती चोरियों से व्यापारी परेशान, सुरक्षा पर उठे सवाल 23हैज105में- दुकान के अंदर बिखरा समान हजारीबाग. शहर के मेन रोड स्थित मारवाड़ी पान दुकान एवं सुधा दूध कोड नंबर 9 के प्रतिष्ठान में चोरी की बड़ी घटना हुई है. प्रतिष्ठान के संचालक संजय खंडेलवाल ने बताया कि चोरों ने दुकान से करीब 25 हजार रुपये नगद और 60 से 70 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. यह चोरी बेहद ही हैरान करने वाली है, क्योंकि यह दुकान सदर थाना के ठीक सामने स्थित है. चोरों ने दुकान की छत पर लगी शीट को काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां से बिस्कुट, ड्राई फ्रूट, नगद राशि एवं अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. इस चोरी की घटना के बाद शहर के व्यापारियों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है. इस तरह की चोरी के घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. व्यापारियों का कहना है कि जब थाने के सामने इस प्रकार की घटनाएं हो सकती हैं, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा. व्यापार मंडल के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में एक बैठक बुलाई. जिसमें पुलिस की निष्क्रियता को लेकर चर्चा हुई. व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाये और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. भुक्तभोगी संजय खंडेलवाल ने बताया कि इस चोरी से उनका भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए. क्या कहती है पुलिस- लोहसिंघना पुलिस ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola