औषधालय और पोस्ट ऑफिस में चोरी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
औषधालय और पोस्ट ऑफिस में चोरी

बड़कागांव थाना से एक किलोमीटर दूर स्थित शंकर औषधालय और बड़कागांव पोस्ट ऑफिस से 40,000 रुपये नकद सहित कई दस्तावेज की चोरी हो गये.

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव थाना से एक किलोमीटर दूर स्थित शंकर औषधालय और बड़कागांव पोस्ट ऑफिस से 40,000 रुपये नकद सहित कई दस्तावेज की चोरी हो गये. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. घटना 11 मई को रात एक बजे की बतायी जाती है. इस संबंध में शंकर औषधालय के अरुण कुमार ने बड़कागांव थाना में आवेदन दिया. बड़कागांव पुलिस जांच में जुट गयी है. सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. अरुण कुमार ने बताया कि 11 मई की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी औषधि दुकान से 40,000 रुपये नकद चुरा लिया है. इसके अलावा दुकान की वायरिंग को क्षतिग्रस्त कर सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया. दुकान के बगल में स्थित पोस्ट ऑफिस से भी चोरों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ सामान की चोरी कर ली है. पोस्ट ऑफिस बंद होने के कारण चोरी हुए सामान का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं हो सका. चोरी की फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है.

योगेश्वर पहाड़ी शिव मंदिर में चोरी

कटकमसांडी. थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर स्थित योगेश्वर पहाड़ी शिव मंदिर में 11 मई की देर रात चोरी हो गयी. चोरों ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें जमा राशि चुरा ली. घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार की सुबह हुई. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी है.

साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी

बरकट्ठा. साप्ताहिक बाजार बरकट्ठा से बेलकप्पी गांव निवासी अजीत पांडेय के मोबाइल फोन की चोरी हो गयी. अजीत पांडेय ने बताया कि वे अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए बरकट्ठा बाजार गये थे. सब्जी खरीदारी करने के कुछ देर बाद देखा कि उसके ऊपर की जेब से मोबाइल फोन को किसी ने चुरा लिया है. हालांकि इसको लेकर समाचार भेजे जाने तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola