सवारी गाड़ी पलटी पांच महिलाएं समेत आठ घायल

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर हादसा

विज्ञापन

टाटीझरिया. हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग (एनएच-522) पर रोल पत्थर और बन्हे के बीच सवारी गाड़ी के पलटने से उस पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार दोपहर की है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुल्ला टूटने से सवारी गाड़ी (जेएच10क्यू-6213) अनियंत्रित होकर पलट गयी. घायलों में विष्णुगढ़ के चेडरा निवासी रामेश्वर पासवान, नीरा देवी, पूनम देवी, दीपाली देवी, अंजू देवी, नारायण पासवान, मनोज पासवान एवं उनकी पत्नी शामिल हैं. सवारी गाड़ी विष्णुगढ़ की बतायी जा रही है. गाड़ी में सवार सभी लोग विष्णुगढ़ चेडरा के रहने वाले हैं. सभी टाटीझरिया थाना क्षेत्र के गोधिया गांव में पूजा कर वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रोल पत्थर के पास हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलने पर टाटीझरिया पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजवाया. दो घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

अलग-अलग घटना में दो लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग घटना में दो लोग घायल हो गये. 22 फरवरी की शाम सड़क दुघर्टना में ग्राम बंडासिंघा निवासी गुलशन ठाकुर (34 वर्ष, पिता कामेश्वर ठाकुर) तथा मारपीट की घटना में ग्राम बरवां निवासी तापेश्वर प्रसाद (26 वर्ष, पिता दुलारचंद महतो) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola