रात में तोड़ दी मरहंद गांव की सड़क

Updated at : 30 Jul 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
रात में तोड़ दी मरहंद गांव की सड़क

पांच हजार की आबादी प्रभावित, डेढ़ वर्ष पूर्व ही बनी थी सड़क

विज्ञापन

कटकमसांडी. प्रखंड अंतर्गत बेस पंचायत के मरहंद गांव की एक सरकारी सड़क को 29 जुलाई की रात अज्ञात लोगों द्वारा करीब तीन सौ मीटर तक तोड़ दिये जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य रात के सन्नाटे में किया गया है ताकि विरोध से बचा जा सके. उक्त सड़क का निर्माण आरइओ विभाग से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था. सड़क मरहंद गांव के पुल से मंदिर तक लगभग तोड़ा गयी है. इससे वेश, रेशाम, फतहा, पुंदरी, बड़कागांव, डेमोटांड, खपरियावा और वन्हा जैसे एक दर्जन गांवों का आवागमन ठप हो गया है. करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है.

ग्रामीण बोले, जान-बूझकर तोड़ी गयी है सड़क : ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्रवाई गांव में अवैध कोल ढुलाई को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव दो पक्षों में बंट गया है और एक पक्ष ने प्रतिशोध में सड़क को क्षतिग्रस्त की है.

संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता विक्की कुमार धान तोड़ी गयी सड़क के पास पहुंचे. संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि इस सड़क ने वर्षों से गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार से जोड़े रखा है. सड़क का इस तरह तोड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपराधिक है.

घटना की जानकारी नहीं है : कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालक अभियंता बाल किशोर किस्कू ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. मामले की जानकारी मिलने पर जांच की जायेगी.

क्या कहते हैं मुखिया

पंचायत के मुखिया दीपक कुमार यादव ने कहा कि यह सड़क जर्जर अवस्था में थी और कुछ लोग इसका मरम्मत कार्य रात में इसलिए करवा रहे थे ताकि लोगों के आवागमन में बाधा न हो.

सीओ-बीडीओ ने कहा, जांच की जायेगी

सीओ विजय कुमार महतो ने कहा कि लिखित आवेदन आने के बाद जांच की जायेगी. बीडीओ शिव बालक कुमार ने फोन पर बताया कि वे दिल्ली में हैं और मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे. वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि उन्हें इस बाबत कोई सूचना नहीं है, लेकिन मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola