स्वतंत्रता दिवस पर कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 14 Aug 2025 9:56 PM
आयुक्त करेंगे झंडोत्तोलन
हजारीबाग. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में होगा. यहां उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त पवन कुमार सुबह 9.05 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं सिविल कोर्ट हजारीबाग में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार सुबह आठ बजे, बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष राजकुमार राजू 8.30 बजे, आयुक्त के आवासीय कार्यालय में आठ बजे, शहीद स्मारक में 8.30 बजे, डीसी कार्यालय में 10.15 बजे, बंदोबस्त कार्यालय में 10.30 बजे, रेड क्रॉस सोसाइटी में 10.45 बजे, पुलिस लाइन में 11.05 बजे, झारखंड पुलिस अकादमी में उपनिदेशक अखिलेश कुमार झा सुबह नौ बजे, होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर सिंदूर में 11.30 बजे झंडोत्तोलन होगा. वहीं गौतमबुद्ध बीएड कॉलेज में 11.05 बजे सचिव मिथिलेश मिश्रा, नगर निगम में 10.10 बजे नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










