बड़कागांव में विस उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Sep 2024 4:17 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी व पिपरवार मंडल कार्य समिति की संयुक्त बैठक बड़कागांव के सांढ़ पंचायत भवन में हुई.
विज्ञापन
बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी व पिपरवार मंडल कार्य समिति की बैठक
बड़कागांव.
भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी व पिपरवार मंडल कार्य समिति की संयुक्त बैठक बड़कागांव के सांढ़ पंचायत भवन में हुई. पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू ने अध्यक्षता की. संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया. बड़कागांव विस चुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीदवार पर चर्चा की गयी. जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि बड़कागांव विस परंपरागत भाजपा की रही है. आजसू के साथ गठबंधन होना दुर्भाग्य है. जिला कमेटी व मंडल के अध्यक्षों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को बड़कागांव विस से अकेले चुनाव लड़ने का ज्ञापन सौंपा गया. उन्होंने भाजपा के गठन 1980 से लेकर 2019 तक के प्राप्त वोट के आंकड़ा प्रस्तुत किया. कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी ली गयी. मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश तक बड़कागांव विधानसभा के लिए भाजपा का अकेले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बड़कागांव विस क्षेत्र की जनता की मांग है कि भाजपा अकेले चुनाव लड़े. धन्यवाद ज्ञापन पिपरवार के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, मंत्री जय नारायण प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिवलाल महतो, विधानसभा विस्तारक उपेंद्र कुशवाहा, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, प्रभारी कुणाल दुबे, प्रीतम साहू, मुकुटधारी महतो, मूलचंद साव,राजू साव, टुकेश्वर प्रसाद, बेचन साव, पूनम साहू, सुनीता देवी, सेवंती देवी, उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंसस उपेंद्र प्रसाद, भीखन महतो, महेंद्र महतो, नरेश साव, शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू नरसिंह प्रसाद, अशोक साहू महेंद्र महतो, कजरू साव, श्रीकांत निराला, बढ़न तुरी, ज्ञानेश्वर शर्मा आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




