हाथियों ने बिचड़ा रौंदा, खिड़की दरवाजे तोड़े

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 30 Jul 2025 10:53 PM

विज्ञापन

टाटीझरिया के बिसाय गांव में जंगली हाथियों का उत्पात

विज्ञापन

टाटीझरिया. प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के दुबारा धमकने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. मंगलवार की देर रात टाटीझरिया पंचायत के बिसाय गांव में सात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. घर को तोड़कर अनाज चट कर गये. घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचाया. हाथियों ने धान के बिचड़े को भी रौंद दिया. जिससे किसानों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है. हाथियों ने सुमित्रा देवी (पति सोहन बास्के) का पक्का मकान, खिड़की, दरवाजे, साइकिल, चौकी सहित कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे चावल, दाल, आटा चट कर गये. वहीं सुनिता देवी (पति शीतल बास्के) के घर का मेन गेट, खिड़की और जेनरेटर को नुकसान पहुंचाया. लीलो देवी (पति महिलाल बास्के) और सुमित्रा देवी के धान के बिचड़े को रौंद दिया. किसानों ने बताया कि धान रोपाई के समय बिचड़े को रौंद दिये जाने से काफी नुकसान हुआ है. अब बिचड़ा कहां से लायेंगे, इसकी चिंता सताने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola